छतरपुर नगर: पुछी गांव में चोरी का खुलासा, सरपंच का बेटा समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, एक निरुद्ध
छतरपुर के पुछी गांव में बंद मकान से शादी के उपहार, घरेलू सामान, नकदी और चांदी की चेन चोरी के मामले का पुलिस ने गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे खुलासा किया है। पुलिस ने सरपंच के बेटे विजय प्रजापति समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया वही एक नाबालिग को निरुद्ध किया है, इनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।