जांजगीर: विश्व जनसंख्या दिवस पर कलेक्टर ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जांजगीर-चांपा जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 11 से 18 जुलाई 2026 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गर्भधारण के उचित समय एवं दो गर्भधारण के बीच उचित अंतराल को बढ़ावा देना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा परिवार नियोजन संबंधी सेवाओ