डुमरा: डुमरा अंचल कार्यालय में अग्निकांड पीड़ितों को राहत, सीओ डॉली झा ने बांटी सहायता राशि
सीतामढ़ी। डुमरा अंचल कार्यालय की ओर से सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सहायता राशि का वितरण किया गया। अंचल अधिकारी डॉली झा ने प्रभावित परिवारों को ₹20-20 हजार की सहायता राशि प्रदान करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में प्रशासन पीड़ितों के साथ खड़ा है।