बाली: फालना में छत से फेंके गए ईंट-पत्थर से युवती की आंख में आई चोट, पिता ने थाने में दर्ज कराया मामला
Bali, Pali | Mar 29, 2025 फालना में शनिवार शाम 6 बजे एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। प्रार्थी सामेलाराम ने बताया-वह अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे। उस समय उनकी पत्नी, दो बेटियां चम्पा और लेरी, साथ ही पड़ोसी अमराराम की पत्नी लीला भी मौजूद थीं। तभी उनके रिश्तेदार मातीराम और उसका बेटा जेठाराम घर की छत पर चढ़ आए।आरोपियों ने परिवार को धमकाया ।