तिरोड़ी: अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, तिरोड़ी के बोथवा में हाईवा डंपर जब्त
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। किसी कड़ी में तिरोड़ी तहसील के ग्राम बोथवा में खनिज विभाग के टीम ने एक हाईवा डंपर जप्त किया है। जिसे पुलिस अभिरक्षा में तिरोड़ी थाने में रखा गया है। वही खनिज विभाग की अग्रिम कार्रवाई जारी है।