छोटी सरवन: दानपुर कस्बे में युवक को नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी आशीष बैरागी पर दानपुर थाने में मामला दर्ज
दानपुर कस्बे में नौकरी दिलाने के नाम पर वित्तीय धोखाधड़ी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता प्रार्थी विनीत पुत्र वरदास निवासी दानपुर की शिकायत पर दानपुर थाना पुलिस ने आरोपी आशीष बैरागी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी आशीष बैरागी पुत्र कमलदास,निवासी उदयपुरा, जिला मंदसौर ने पीड़ित विनीत को अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।