अल्बर्ट एक्का (जारी): आठ दिन बाद बसंत तिर्की हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में आठ दिन पूर्व हुए बसंत तिर्की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी किशोर केरकेट्टा (55) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन नशे की हालत में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी