बैतूल नगर: प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने निगला कीटनाशक, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती ग्राम टेमुरनी का मामला
बैतूल जिले के आठनेर क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, टेमुरनी निवासी 18 वर्षीय विकास पिता वासुदेव वीके ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से हुए विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते परिजन उसे तत्काल आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स