बिजनौर: कस्बा किरतपुर में बस स्टैंड के पास नोटरी वकील के ऑफिस में दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
Bijnor, Bijnor | Oct 13, 2024 बिजनौर जनपद के कस्बा किरतपुर में बस स्टैंड के पास नोटरी वकील के ऑफिस में घुसकर कुछ दबंगों ने मारपीट की और कंप्यूटर तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर दबंग वहां से फरार हो गए घटना के बाद पीड़ित वकील ने अपने अन्य वकीलों के साथ रविवार को समय करीब 5:00 एसपी से मुलाकात की और मामले में कार्रवाई की मांग की है।