रायसेन: रायसेन में कृषि महोत्सव शुरू, शिवराज ने काटा फीता, 'बीज से बाजार' तक समाधान; कल राजनाथ और सीएम यादव आएंगे
Raisen, Raisen | Apr 10, 2026 रायसेन के दशहरे मैदान में शुक्रवार शाम को उन्नत कृषि महोत्सव के तहत कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉल और डेमोंस्ट्रेशन क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। इधर, कल (शनिवार) यहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव का दौरा।