धरहरा: आजिमगंज के घटवारी गांव में पुश्तैनी ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं का सिर फटा, मारपीट से हड़कंप
लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आजिमगंज पंचायत के घटवारी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया।