प्रतापगढ़: 77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित सरमोनियल परेड में उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया गया
प्रतापगढ़। 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरमोनियल परेड आयोजित की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस और प्रशासन को सहयोग देने वाले सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षकों एवं सुरक्षा सखियों को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।