पूरनपुर: मंडी समिति में धान खरीद केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र
पूरनपुर मंडी समिति में लगे धान खरीद क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता और किसानों की समस्याओं को देखते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के युवा तहसील अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि मंडी समिति में धान खरीद को लेकर लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं। सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है।