पूरनपुर: ब्लॉक सभागार में विकास कार्यों को गति देने के लिए बैठक आयोजित की गई
पूरनपुर ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और उन्हें और अधिक गति प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर किया।