पूरनपुर: बिलन्दपुर में दहेज और जबरन गर्भपात के आरोप में पति सहित ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुरैया खुर्द कलां निवासी वर्षा देवी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के 11 लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 9 मई 2023 को आशेन्द्र कुमार उर्फ प्रिंश निवासी बिलन्दपुर, थाना पुवायां (शाहजहांपुर) से हुई थी।