पूरनपुर: पूरनपुर में बिजली कटौती और बढ़े बिलों से उपभोक्ता परेशान
पूरनपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। नगर एवं ग्रामीण इलाकों में दिनभर कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब से समार्ट मीटर लगाए गए तब से बिजली बिल अधिक आ रहे है। जिसको लेकर उपभोक्ता काफी परेशान है।