पूरनपुर: गढ़ाकलां में गन्ना क्रय केंद्र पर पहले ही दिन तौल के बीच विवाद, पुलिस ने मामला शांत कराया
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ाकलां में गुलरिया चीनी मिल से संबद्ध नए गन्ना क्रय केंद्र पर तौल को लेकर विवाद खड़ा हो गया।जानकारी के अनुसार, एक किसान सामान्य प्रजाति का गन्ना लेकर केंद्र पर तौल कराने पहुंचा तो मिल कर्मियों ने उसकी तौल करने से इनकार कर दिया। इस पर किसान ने विरोध जताते हुए अपनी ट्रॉली कांटे पर खड़ी कर दी, जिससे तौल प्रक्रिया ठप हो गई।