बहादुरपुर: मदरसे से भागे नाबालिग, पैरों में जंजीर और ताला लगा कर यातना देने का आरोप,चाइल्ट लाइन के द्वारा सभी को बाल गृह ले गए
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब चार नाबालिग बच्चे पैरों में जंजीर और ताला लगे होने की हालत में गांव पहुंच गए। बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें एक मदरसे में बंधक बनाकर रखा जाता था और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बरामद कर चाइल्डलाइन के माध्यम से चाइल्ड केयर संस्थान को सौंप दिया है