दिनारा: मुहर्रम पर्व को लेकर दिनारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाने की अपील
Dinara, Rohtas | Jul 11, 2024 रोहतास जिले के दिनारा थाना परिसर में बुधवार को मोहर्रम को लेकर दिनारा व भानस ओपी के संयुक्त शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति, अंचलाधिकारी मोहम्मद अजहरूद्दीन, थाना अध्यक्ष विनय कुमार, भानस ओपी प्रभारी गुड़िया कुमारी, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अम्बोज नयन भी उपस्थित रहे तथा इस दौरान आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।