नरवल: नरवल मोड़ के पास महिलाओं ने युवक को बीच सड़क पर पीटा, आरोपी महिलाओं की तलाश जारी
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्वल मोड़ के पास महिलाओं ने युवक की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। युवक को बेरहमी से पीटा गया। मारपीट करने के बाद महिलाएं फरार हो गई पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया की महिलाओं ने किस वजह से मारपीट की यह भी उसे नहीं मालूम है थाना प्रभारी ने बताया वीडियो को संज्ञान में लिया गया है पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।