गुमला: करमडीपा चौक में वाहन चेकिंग के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ड्राइवरों को किया गया सतर्क
Gumla, Gumla | Jun 17, 2025 गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत करमडीपा चौक,गुमला-सिसई मार्ग पर बाइक चालकों के लिए विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान का संचालन मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा किया गया।वाहन चेकिंग के दौरान 52 वाहन चालकों को रोका गया।