गुमला: उपविकास आयुक्त द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए दिए निर्देश
Gumla, Gumla | Jun 17, 2025 उपविकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो द्वारा आज सदर अस्पताल, गुमला का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, प्रयोगशाला, एमटीसी तथा ओपीडी क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण कर अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।उपविकास आयुक्त ने अस्पताल परिसर, विशेषकर सभी वार्डों एवं शौचालयों की स्वच्छता पर असंतोष जताये।