#संगरिया नगरपालिका चुनाव:
35 वार्डों में 27575 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया। नगरपालिका सदस्य चुनाव के लिए मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियाँ तैयार करने का कार्य बुधवार को शुरू कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने बताया कि संगरिया नगरपालिका के 35 वार्डों में सम्मिलित मतदाताओं की संख्या 27575 है। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 14245 पुरुष, 13324 महिला तथा 6 मतदाता थर्ड जेंडर श्रेणी के हैं। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार मोनिका बंसल ने बताया कि चुनाव के लिए मतदान दलों को दी जाने वाली मतदाता सूचियों की कार्यकारी प्रतियां के तैयार करने का कार्य प्रगति पर है। आफिस कानूनगो जगदीप गोयल और भू-अभिलेख निरीक्षक हनुमान मंडा के निर्देशन में राजस्व कर्मी वोटर लिस्टों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। अधिकारीयों ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियाँ आरंभ होने की जानकारी दी।
संगरिया की आवाज़