लाडपुरा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर केंद्रीय मंत्री गडकरी के दौरे से पहले हुआ हादसा, 1 की मौत, 3 का कोटा के MBS में उपचार जारी
Ladpura, Kota | Jul 8, 2026 केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निरीक्षण से कुछ घंटे पहले कोटा में भीषण सड़क हादसा हो गया. सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जालिमपुरा इंटरचेंज के पास तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी टूरिस्ट मिनी बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए.इनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है.