लोनी: मेन बाजार स्थित एक घर में घुसकर चोर ने दो सिलेंडर चोरी कर लिए। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
मेन बाजार में सोनू जीनवाल परिवार के साथ रहते हैं। वह लोनी नगर पालिका में सफाई कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात वह और परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। देर रात चोर उनके घर में गेट की कुंडी खोलकर घुस गया। चोर ने एक के बाद एक घर से दो गैस के सिलेंडर चोरी कर लिए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी