बक्सर: बक्सर के रामरेखा घाट पर कांवरियों का सैलाब, गंगाजल लेकर शिवालय की ओर रवाना
Buxar, Buxar | Jul 20, 2025 श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर रविवार को बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए घाट पर जुटने लगे थे। गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के बावजूद कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर-हर महादेव के जयकारों से घाट इलाका गूंज उठा। कांवरियों ने विधिपूर्वक गंगा स्नान कर पूजन-अर्चन किया।