पीरटांड: टुंडी रोड स्थित टफकॉन फैक्ट्री, लाल स्टील समेत सभी फैक्ट्रियों में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से की गई
टुंडी रोड स्थित टफकॉन फैक्ट्री,लाल स्टील समेत औद्योगिक क्षेत्र के सभी फैक्ट्रियों में मंगलवार को धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा प्रतिमा स्थापित कर की गई। इस मौके पर पूरा माहौल भक्तिमय से भरा रहा। वहीं लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर टफकॉन स्टील में पंडाल लगाकर खूब धूम धाम से शिल्प देव को पूजा गया।