शिकोहाबाद: कामाख्या धाम मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, पथवारी मंदिर और माता टीला पर मेले का हुआ आयोजन
चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन जसराना के मां कामाख्या धाम में पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी के निर्देशन में विशेष पूजा का आयोजन किया। इस दौरान मां के गर्भग्रह को आकर्षक रुप से सजाने के साथ श्रृंगार किया। कस्बा एवं आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां कामाख्या के दर्शन करने के साथ ही पूजा अर्चना की।