शिकोहाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला पुलिस ने 5 घंटे नॉनस्टॉप अभियान चलाकर 85 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद पुलिस ने पांच घंटे के नॉन स्टॉप अभियान में बड़े स्तर पर वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाया। महज पांच घंटे चले इस अभियान में पुलिस ने 75 एनबीडब्लू वारंटी, 01 एसआर वांछित व 09 अन्य वांछित अभियुक्तों सहित कुल 85 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।