शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुगांव निवासी 35 वर्षीय सचिन श्रीवास्तव रविवार रात करीब 11 बजे ईंट भट्टे से पैदल घर लौट रहे थे। पंचायत घर के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के जोर से सचिन सड़क के नीचे खेत में लगे आरी वाले तारों से जा टकराए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए