दरवाजे की जमीन बनी 'महायुद्ध' की वजह, मां-बेटी लहूलुहान
देवरिया। दरवाजे की जमीन को लेकर चल रहा आपसी विवाद गुरुवार को 'महायुद्ध' में बदल गया। बाइक से स्टंट करने का विरोध होते ही दोनों पक्ष भिड़ गए और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार चलने का भी आरोप लगा। हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
घटना मदनपुर थाना के ग्राम देवकली हेमराज की है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि एक आरोपी पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। धारदार हथियार से हमले की चर्चा के बावजूद पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
Deoria, Deoria | Jul 10, 2026