देवबंद: थाना बड़गांव पुलिस ने 19 साल पुराने गैर इरादतन हत्या मामले में फरार वारंटी को गांव टपरी से किया गिरफ्तार
थाना बड़गांव पुलिस ने करीब 19 साल पुराने गैर इरादतन हत्या से जुड़े मामले में अदालत से जारी वारंट पर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रविवार दोपहर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी की पहचान धर्म सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम टपरी, थाना बड़गांव के रूप में हुई है।