घोड़ाडोंगरी: जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में बुधवार को प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को विद्यार्थियों को कठिन विषयों को आसान तरीके से पढ़ने का प्रशिक्षण दिया गया। बीआरसी पीसी बोस ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद शिक्षा केंद्र में प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।