जमुई: रेलवे क्रॉसिंग मलयपुर के सिग्नल के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शरीर दो भाग में बंटा, जांच में जुटी रेल पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 27, 2026 जमुई- क्यूल रेलखंड के मलयपुर रेलवे क्रॉसिंग स्थित ऑटो सिग्नल के पास सोमवार की सुबह 8:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला का शरीर दो भागों में बंट गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ घटना स्थल पर लग गई और इसकी सूचना जमुई GRP और RPF को दी गई।