ग्वालियर में 12 लाख के सेब हड़पने की साजिश नाकाम! एक्सीडेंट और लूट की झूठी कहानी रचने वाले ट्रक मालिक और चालक गिरफ्तार,
ग्वालियर। ग्वालियर में करीब 12 लाख रुपए कीमत के 800 पेटी सेब हड़पने के लिए ट्रक मालिक और चालक ने एक्सीडेंट और लूट की फर्जी कहानी गढ़ दी। कारोबारी को बताया गया कि रास्ते में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और भीड़ 800 पेटी सेब लूटकर ले गई। लेकिन कारोबारी को आरोपियों की कहानी पर शक हुआ और वह सीधे ग्वालियर पहुंच गया। पुलिस की जांच में पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया।
मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र की बरेठा चौकी का है। जम्मू-कश्मीर निवासी कारोबारी शाहिद अली ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेंगलुरु सप्लाई के लिए ट्रक में करीब 1000 पेटी सेब रवाना किए थे। ट्रक चालक दिनेश गुर्जर था। रास्ते में चालक और वाहन मालिक सूरज गुर्जर ने फोन कर सूचना दी कि ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है और भीड़ 800 पेटी सेब लूटकर ले गई, जबकि 200 पेटी ही सुरक्षित बची हैं।
आरोप�