Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

*युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका - रोहित ठाकुर* शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के जीवन में खेलों का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से जहाँ शारीरिक स्वास्थ्य दृढ़ होता है, वहीँ खेल स्वस्थ मनोरंजन का भी एक साधन है। इसके अतिरिक्त खेलों से एक प्रतियोगिता का भाव भी पैदा होता है जो युवाओं के भविष्य में उपयोगी सिद्ध होता है। रोहित ठाकुर ने आज 50वीं बुशहर क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता शीलघाट (रोहड़ू) के समापन के अवसर पर बतौर मुख्यतिथि शिरकत करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय युवक मण्डल को इस आयोजन पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा प्रदेश एक पहाड़ी प्रदेश है और क्रिकेट जैसे खेल के लिए यहाँ पर समतल और बड़े मैदानो की कमी है। इसके बावजूद इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाना एक प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता शीलघाट तो अपने आप में एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता है और इस वर्ष प्रतियोगिता अपने 50 वर्ष पुरे कर लिए है जो कि एक हर्ष और गौरव का विषय है। गौरतलब है कि बुशहर कप खेलकूद प्रतियोगिता एक ऐतिहासिक खेल प्रतियोगिता है। सन 1976 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में हर वर्ष खेल कूद गतिविधियां आयोजित की जाती रही हैं। इस प्रतियोगिता में कब्बडी और वॉलीबाल की स्पर्धाएं भी होती रही हैं। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में जिन टीमों ने हिस्सा लिया उनमे स्थानीय खिलाड़ियों के अतिरिक्त उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भी शामिल थे। *प्रदेश सरकार खेलों के साथ नशा उन्मूलन और गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध* रोहित ठाकुर ने खेलों के विकास व संवर्धन पर बल देते हुए हुए बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं में नशे की प्रवृति को लेकर चिंतित है और इसके उन्मूलन को लेकर गंभीर प्रयास कर रही है। साथ ही प्रदेश में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है। इसके तहत जुब्बल के डकैड़ गाँव के समीप 17 करोड़ रुपए की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह संस्थान एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसके सुखद परिणाम भविष्य में दृष्टिगोचर होंगे। साथ ही यह भी प्रयास किया जाएगा कि इसका कार्य निश्चित समयावधि में ही पूरा हो जाए। उन्होंने कहा कि कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय का स्वीकृत होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा करके बच्चों की पढ़ाई भी आरम्भ की जा चुकी है। इसी सन्दर्भ में शीघ्र ही शिक्षकों के पदों को भी भरा जाना है जिसकी प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। इस शिक्षा संस्थान के निर्माण हेतु 30 करोड़ रुपए स्वीकृत किये जा चुके है। शिक्षा मंत्री ने बागवानी के विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि सेब हमारी आर्थिकी की रीढ़ है और इसके भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से बहुत जल्दी सेब बहुल राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के जनप्रतिनिधि केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे और सेब-बागवानो के हितों को सुरक्षित किया जायेगा। इस अवसर पर शिक्षा रोहित ठाकुर द्वारा स्थानीय युवक मण्डल को 75 हजार रुपए देने की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री मोहन लाल बरागटा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रोहडू और जुब्बल क्षेत्रों में परस्परिक मधुर और पारिवारिक सम्बन्ध है और कांग्रेस का गढ़ होने के नाते वह और शिक्षा मंत्री मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन शीलघाट की दूसरी मंज़िल के कार्य को अगले वर्ष तक पूरा कर लिया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। 50वीं बुशहर क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता शीलघाट में फागु टीम विजेता रही और ननखड़ी टीम उपविजेता रही जिन्हे मुख्यातिथि ने क्रमशः 3 लाख और 1.50 लाख रुपए नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री ने 50 वर्ष से लगातार इस खेलकूद प्रतियोगिता में खेल रहे लोगों को विशेष तौर पर सम्मानित किया। उन्होंने युवक मण्डल शील के सभी आयोजकों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका, बढ़ाल वार्ड से जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी मांजटा, सरस्वती नगर सावड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति रोहड़ू की अध्यक्ष ज्ञानपति देवी, उपाध्यक्ष पंचायत समिति लोकपाल शरखोली, ग्राम पंचायत शील के प्रधान निरंजन चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, स्थानीय पंचायतों के प्रधान एवं पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, डीएफओ रोहड़ू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। -०-

Shimla Urban, Shimla | Jun 30, 2026

MORE NEWS

शिमला टूटू एयरपोर्ट मार्ग पर बीएड कॉलेज के पास सड़क और पलटी गाड़ी। करीब 20 मिनट तक यातायात रहा प्रभावित

शिमला टूटू एयरपोर्ट मार्ग पर बीएड कॉलेज के पास सड़क और पलटी गाड़ी। करीब 20 मिनट तक यातायात रहा प्रभावित

Shimla Urban, Shimla | Jun 30, 2026

कैलाश जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष बने बलदेव सिंह ठाकुर
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कैलाश जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड (Kailash District Cooperative Marketing and Consumer Federation Ltd.) में नई नियुक्ति की है। सहकारिता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शिमला जिले के गांव करंड, डाकघर भोंट के निवासी बलदेव सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से संघ के निदेशक मंडल में सरकार के गैर-सरकारी (Government Nominee) प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है।
इसके साथ ही सरकार ने बलदेव सिंह ठाकुर को कैलाश जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड का अध्यक्ष (चेयरमैन) भी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश सहकारी समितियां अधिनियम, 1968 की धारा 34(2-एए) एवं धारा 35 के तहत जनहित में तत्काल प्रभाव से की गई है।
इस संबंध में सहकारिता विभाग के सचिव अमरजीत सिंह के आदेशों पर अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना की प्रतियां राज्यपाल सचिवालय, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार, उपायुक्त शिमला सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

कैलाश जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष बने बलदेव सिंह ठाकुर शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कैलाश जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड (Kailash District Cooperative Marketing and Consumer Federation Ltd.) में नई नियुक्ति की है। सहकारिता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, शिमला जिले के गांव करंड, डाकघर भोंट के निवासी बलदेव सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से संघ के निदेशक मंडल में सरकार के गैर-सरकारी (Government Nominee) प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने बलदेव सिंह ठाकुर को कैलाश जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड का अध्यक्ष (चेयरमैन) भी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश सहकारी समितियां अधिनियम, 1968 की धारा 34(2-एए) एवं धारा 35 के तहत जनहित में तत्काल प्रभाव से की गई है। इस संबंध में सहकारिता विभाग के सचिव अमरजीत सिंह के आदेशों पर अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना की प्रतियां राज्यपाल सचिवालय, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार, उपायुक्त शिमला सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

Shimla Urban, Shimla | Jun 30, 2026

#चौपाल :- नेरवा के बावी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता और 12 वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत..!

पूरी खबर पढ़ें कमेंट बॉक्स में 👇🏻

#चौपाल :- नेरवा के बावी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता और 12 वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत..! पूरी खबर पढ़ें कमेंट बॉक्स में 👇🏻

Shimla Urban, Shimla | Jun 30, 2026

*खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के होंगे विशेष प्रयास - विक्रमादित्य सिंह*

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खदराला मार्ग ऐतिहासिक महत्व का मार्ग है, जिसे भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह आज खदराला में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 से पूर्व यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग था, जिसे बाद में राज्य राजमार्ग का दर्जा दिया गया। उन्होंने बताया कि बाघी क्षेत्र के लोगों द्वारा भी इस मार्ग को पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग उठाई गई है। पर्यटन एवं क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से इस मार्ग का विशेष महत्व है, इसलिए इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र की सभी पंचायतों का व्यापक दौरा किया जाएगा तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुंगरी मार्ग के सुधार एवं मेटलिंग कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है तथा कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य संपर्क मार्गों पर भी विकास कार्य किए जा रहे हैं।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि खदराला के ऐतिहासिक महत्व को पुनः स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे सेब एवं आलू उत्पादन की बात हो या पर्यटन विकास, हर क्षेत्र में खदराला की पहचान को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेहतर सड़क संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में विद्यालय, अस्पताल सहित अनेक आधारभूत सुविधाएं विकसित हुई हैं। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी विकास संबंधी कमियां शेष हैं, उन्हें भी चरणबद्ध ढंग से दूर किया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश एवं प्रदेश का भविष्य हैं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे, विशेषकर चिट्टा जैसी घातक प्रवृत्तियों से दूर रहने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी उपस्थित रहे। उन्होंने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों को लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री के समक्ष रखा।

-०-

*खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के होंगे विशेष प्रयास - विक्रमादित्य सिंह* लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खदराला मार्ग ऐतिहासिक महत्व का मार्ग है, जिसे भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह आज खदराला में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 से पूर्व यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग था, जिसे बाद में राज्य राजमार्ग का दर्जा दिया गया। उन्होंने बताया कि बाघी क्षेत्र के लोगों द्वारा भी इस मार्ग को पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग उठाई गई है। पर्यटन एवं क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से इस मार्ग का विशेष महत्व है, इसलिए इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र की सभी पंचायतों का व्यापक दौरा किया जाएगा तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुंगरी मार्ग के सुधार एवं मेटलिंग कार्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है तथा कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य संपर्क मार्गों पर भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि खदराला के ऐतिहासिक महत्व को पुनः स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे सेब एवं आलू उत्पादन की बात हो या पर्यटन विकास, हर क्षेत्र में खदराला की पहचान को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेहतर सड़क संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में विद्यालय, अस्पताल सहित अनेक आधारभूत सुविधाएं विकसित हुई हैं। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी विकास संबंधी कमियां शेष हैं, उन्हें भी चरणबद्ध ढंग से दूर किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश एवं प्रदेश का भविष्य हैं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे, विशेषकर चिट्टा जैसी घातक प्रवृत्तियों से दूर रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी उपस्थित रहे। उन्होंने वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों को लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री के समक्ष रखा। -०-

Shimla Urban, Shimla | Jun 29, 2026