पीरो: पीरो में सरकारी पेड़ काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, ट्रैक्टर सहित लकड़ी की गई जब्त
Piro, Bhojpur | Apr 5, 2026 पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव में सरकारी पेड़ काटकर उसकी बिक्री करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में रविवार की दोपहर करीब 1 बजे थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की देर शाम इस मामले की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर बम्हवार गांव निवासी राजेंद्र सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।