अररिया: सतबेर गांव में मक्के की खेत में मिला महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | May 13, 2024 अररिया के बरदाहा थाना क्षेत्र के सतबेर गांव में मक्के की खेत में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल सोमवार को लाया.