अररिया: भरगामा अस्पताल चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत
Araria, Araria | May 13, 2024 भरगामा अस्पताल चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि बाइक चालक बाल बाल बच गया . हालाकि बाइक चालक को भी मामुली चोट लगी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भरगामा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को सदर अस्पताल अररिया लाया गया.