अररिया: गैयारी नहर के समीप पशु को बचाने के क्रम में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 13, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के गैयारी नहर के समीप पशु को बचाने के क्रम में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है.वहीं घायल बाइक सवार सदर प्रखंड क्षेत्र के कुसियारगांव वार्ड संख्या4निवासी गोविंद मल्लिक बताएं जा रहे है.