बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ: जेएनवीसी थाना पुलिस ने अफीम तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 513 ग्राम अफीम (दूध) और 64 हजार रुपये नकद बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वल्लभ गार्डन क्षेत्र में की गई। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश IPS और एसपी बीकानेर मृदुल कच्छावा IPS के निर्देश पर थानाधिकारी विक्रम त