मेरठ: IG दफ्तर पहुचे व्यक्ति ने लिसाड़ीगेट पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, व्यक्ति बोला थाना पुलिस महिला के साथ मिलकर रच रही साजिश
Meerut, Meerut | Mar 15, 2024 उज्वल गार्डन के रहने वाले अजरुद्दीन उर्फ सलमान ऑडी नाम का व्यक्ति शुक्रवार को आई जी दफ्तर पहुँचा जहाँ आईजी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि इसके खिलाफ शाजहाँ नाम की एक महिला ने उस पर मकान के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत की।अजरुद्दीन का आरोप है उसको महिला झूठे आरोप में फसा रही है।