मेरठ: मेरठ में जुम्मे की नमाज को लेकर चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर, ड्रोन कैमरों से भी लिया गया जायजा
Meerut, Meerut | Mar 15, 2024 मेरठ में सीएए लागू होने के बाद पहली जुम्मे की नमाज को लेकर अधिकारी अलर्ट रहे,अधिकारियों ने मस्जिदों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के आदेश जारी कर दिए थे। वही अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से नजर बनाने का आदेश भी जारी किया था।अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।