मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कुत्ते की बेरहमी से पिटाई,डंडे से कुत्ते को पीटता युवक CCTV में क़ैद,पुलिस में की गई शिकायत
Meerut, Meerut | Mar 15, 2024 लिसाड़ी गेट से पशु क्रूरता प्रकाश में आई है,जहां एक युवक ने कुत्ते की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी,आरोपी द्वारा पिटाई के दौरान कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया,और उसकी एक आंख भी पूरी तरह से डैमेज हो गई।एनिमल केयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने गंभीर रूप से घायल कुत्ते को ट्रीटमेंट दिया।आरोपी कुत्ते को पीटता हुआ निकट के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।