छतरपुर: छतरपुर यातायात पुलिस का सात दिवसीय अभियान, 350 लोक परिवहन वाहनों पर कार्रवाई
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छतरपुर यातायात पुलिस और आरटीओ की संयुक्त टीम ने आज 28 मई दोपहर करीब 3:30 बजे सात दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बसों में अग्निशमन यंत्र, मेडिकल किट, ओवरलोडिंग, इमरजेंसी विंडो, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और चालक-परिचालकों के व्यवहार सहित सुरक्षा मानकों की जांच की गई।