कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने सागर पुलिस की तैयारी, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने स्वयं करवाई बलवा परेड
पुलिस लाइन सागर में दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस बल की तत्परता, अनुशासन एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बलवा परेड का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया ने स्वयं पुलिस बल को ब्रीफ कर परेड करवाई तथा भीड़ नियंत्रण, आपसी समन्वय और बलवा जैसी परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का अभ्यास कराया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप, रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी सहित शहर एवं देहात के थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल को कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों के लिए तैयार रखना तथा विषम परिस्थितियों में संयम, अनुशासन और बेहतर तालमेल के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
सागर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता।
#SagarPolice #MPPolice #LawAndOrder #PoliceTraining #PublicSafety