गोंडा जिले के बभनजोत ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढढुआ कुतुब जोत में एक ऐसा दृश्य सामने आया है जो देखकर रुह कांप जाए। गांव का कचरा रखने के लिए बना कचरा घर… अब एक मजबूर परिवार का घर बन गया है!
पांच साल का कार्यकाल बीत गया, आवास योजना का नाम तक नहीं लिया गया। पुरानी छत फट गई तो बेचारी महिला को बच्चों के साथ उसी कचरा घर में रहना पड़ रहा है, जहां रोजाना गांव का कचरा डाला जाता है। कचरे की बदबू, मक्खियां, और गंदगी के बीच गुजर रही है इनकी जिंदगी।
ग्रामीण नाराज हैं, पूछ रहे हैं – आखिर पंचायत ने इतने सालों में क्या किया?
ये सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि व्यवस्था की नाकामी का जीता-जागता सबूत है। देखिए ये दर्दनाक तस्वीर… और बताइए – क्या यही है विकास?
Gonda, Gonda | Aug 18, 2026