Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

संत निरंकारी मंडल शाखा रतलाम के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सिंधी गुरुद्वारा में रखा गया। शिविर में 56 यूनिट रक्त, रक्तदाताओं ने दान किया गया। शिविर में ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय रतलाम से डॉ योगेंद्र सिंह गामड़, डॉ अरुणिमा सक्सेना, रमेश सोलंकी, योगेंद्र टाटावत, दीपा धारवा, हिम्मत सिंह, विवेक अहिरवार, विकास मीणा, गोवर्धन बागी, मिताली ठाकुर एवं अरबाज के द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की। #JanSampark #ratlam

5 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

MORE NEWS

पूरे प्रदेश में 29 जून से 5 जुलाई तक सहकारी सप्ताह के अंतर्गत आयोजन होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करना तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है।
 सप्ताह के शुभारंभ समारोह का आयोजन कलेक्ट्रोरेट परिसर में सहकारिता विभाग, जिला सहकारी संघ एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा किया गया। सप्ताह का शुभारंभ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा सहकारी ध्वज फहराकर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य निरंजन कुमार कसारा द्वारा लहर लहर लहरा सतरंगा सहकारी गीत का गायन किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने सभी को सहकारिता की शपथ दिलवाई। इसके पश्चात सहकारिता की योजनाओं को प्रदर्शित करते सहकारी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा कलेक्टोरेट परिसर में ही वृक्षारोपण भी किया गया। 
         कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि का स्वागत उपायुक्त सहकारिता एन.एस. भाटी, जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृतज्ञ गुप्ता, उपयंत्री शैलेष खरे ने किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला सहकारी संघ, पैक्स सोसायटियो के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन जिला सहकारी संघ के जनसम्पर्क अधिकारी पिंकेश भट्ट द्वारा किया।
#JanSampark #ratlam

पूरे प्रदेश में 29 जून से 5 जुलाई तक सहकारी सप्ताह के अंतर्गत आयोजन होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करना तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है। सप्ताह के शुभारंभ समारोह का आयोजन कलेक्ट्रोरेट परिसर में सहकारिता विभाग, जिला सहकारी संघ एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा किया गया। सप्ताह का शुभारंभ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा सहकारी ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य निरंजन कुमार कसारा द्वारा लहर लहर लहरा सतरंगा सहकारी गीत का गायन किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने सभी को सहकारिता की शपथ दिलवाई। इसके पश्चात सहकारिता की योजनाओं को प्रदर्शित करते सहकारी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा कलेक्टोरेट परिसर में ही वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि का स्वागत उपायुक्त सहकारिता एन.एस. भाटी, जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृतज्ञ गुप्ता, उपयंत्री शैलेष खरे ने किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला सहकारी संघ, पैक्स सोसायटियो के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन जिला सहकारी संघ के जनसम्पर्क अधिकारी पिंकेश भट्ट द्वारा किया। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का  शुभारंभ रिंगनोद नगर सांसद प्रतिनिधि मनोज मेहता, श्री मुकेश गुर्जर की उपस्थिति किया में किया गया।
5 वर्ष तक  की दो बूंद अवश्य पिलाएं इस हेतु अधिक जन जागरूकता का संकल्प लिया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#JanSampark #ratlam

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रिंगनोद नगर सांसद प्रतिनिधि मनोज मेहता, श्री मुकेश गुर्जर की उपस्थिति किया में किया गया। 5 वर्ष तक की दो बूंद अवश्य पिलाएं इस हेतु अधिक जन जागरूकता का संकल्प लिया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

जिला रतलाम कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज 27 जून को आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे द्वारा ग्राम रानीसिंग, लबानीपड़ा ,  कबूतरिया फांटा तथा रावटी में अवैध हाथ भट्टी मदिरा तथा देशी मदिरा बेचने वालो के विरुद्ध कार्रवाई कर 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,  300 किलोग्राम लहान तथा 20 पाव देशी मदिरा मसाला जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा तथा लहान की कुल कीमत लगभग 38140/- रुपये है।
कार्रवाई के दौरान आबकारी आरक्षक रामचरण पवार ,वरुण चौहान तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंग भाटी सम्मिलित रहे।
#JanSampark #ratlam

जिला रतलाम कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज 27 जून को आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे द्वारा ग्राम रानीसिंग, लबानीपड़ा , कबूतरिया फांटा तथा रावटी में अवैध हाथ भट्टी मदिरा तथा देशी मदिरा बेचने वालो के विरुद्ध कार्रवाई कर 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 300 किलोग्राम लहान तथा 20 पाव देशी मदिरा मसाला जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा तथा लहान की कुल कीमत लगभग 38140/- रुपये है। कार्रवाई के दौरान आबकारी आरक्षक रामचरण पवार ,वरुण चौहान तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंग भाटी सम्मिलित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

डॉ किरण वाडिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम के निर्देशन पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर "गांव गांव शहर शहर अभियान" के तहत उच्च जोखिम ग्राम बिलडी एवं मलवासी में शिविर का आयोजन किया।
टीबी सुपरवाइजर बाजना प्रतीक रावल  द्वारा शिविर का आयोजन कर शिविर में जनसमुदाय में  स्क्रीनिंग कर संभावितो में छाती के एक्स रे कर क्षय रोग निदान के संबंध में ग्राम जनों को बताया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिता चौहान  द्वारा बताया के 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले, शुगर के मरीज, जिनका बी एम आई 18.5 से कम हो , तम्बाकू सेवन करने वाले हाई रिस्क वाले हितग्राहियों के आज ग्राम स्तर पर चेस्ट एक्स रे कर उनमें टीबी स्क्रीनिंग की जिनमें 55 चेस्ट एक्स रे का लाभ ग्रामीण जनों को मिला है ,  साथ ही 11 टीबी संभावित को फाल्कन ट्यूब देकर रावटी अस्पताल में स्पूटम की जांच का सुझाव दिया। ग्राम सरपंच श्री किशन भूरिया, सचिव श्रीमति रजनी माल , उपसरपंच श्री नारायण भूरिया द्वारा शिविर में सहयोग कर ग्राम जनों को एक्स रे के लाभ के बारे में बताया कि यह सुविधा  टीबी रोग को जल्दी पता लगाने में सहायक है।
रतलाम जिले से एक्स रे टीम में श्री जय सिसोदिया, कार्यक्रम समन्वयक टीबी द्वारा निःक्षय पर इनरोलमेंट चेस्ट एक्स रे अपडेट की जानकारी दी गई । पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन पर एक्स रे टेक्नीशियन राहुल जोहरी ने चेस्ट एक्स रे किए, श्री शैलेन्द्र भूरिया एवं श्री सुरेंद्र खराड़ी द्वारा चेस्ट एक्स रे में सहायता कर जनमानस को चेस्ट एक्स रे के लिए प्रोत्साहित किया।  महिला स्वस्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती रितिका शर्मा द्वारा आज के शिविर स्थल पर ही  हितग्राहियों की अन्य जांचों में हीमोग्लोबिन , बी एम आई , शुगर तथा ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। आशा कार्यकर्ता प्रियंका लबाना, अवन्ति माल, सविता भूरिया, मुन्नी कटरा का सहयोग रहा।
#JanSampark #ratlam

डॉ किरण वाडिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम के निर्देशन पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर "गांव गांव शहर शहर अभियान" के तहत उच्च जोखिम ग्राम बिलडी एवं मलवासी में शिविर का आयोजन किया। टीबी सुपरवाइजर बाजना प्रतीक रावल द्वारा शिविर का आयोजन कर शिविर में जनसमुदाय में स्क्रीनिंग कर संभावितो में छाती के एक्स रे कर क्षय रोग निदान के संबंध में ग्राम जनों को बताया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिता चौहान द्वारा बताया के 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले, शुगर के मरीज, जिनका बी एम आई 18.5 से कम हो , तम्बाकू सेवन करने वाले हाई रिस्क वाले हितग्राहियों के आज ग्राम स्तर पर चेस्ट एक्स रे कर उनमें टीबी स्क्रीनिंग की जिनमें 55 चेस्ट एक्स रे का लाभ ग्रामीण जनों को मिला है , साथ ही 11 टीबी संभावित को फाल्कन ट्यूब देकर रावटी अस्पताल में स्पूटम की जांच का सुझाव दिया। ग्राम सरपंच श्री किशन भूरिया, सचिव श्रीमति रजनी माल , उपसरपंच श्री नारायण भूरिया द्वारा शिविर में सहयोग कर ग्राम जनों को एक्स रे के लाभ के बारे में बताया कि यह सुविधा टीबी रोग को जल्दी पता लगाने में सहायक है। रतलाम जिले से एक्स रे टीम में श्री जय सिसोदिया, कार्यक्रम समन्वयक टीबी द्वारा निःक्षय पर इनरोलमेंट चेस्ट एक्स रे अपडेट की जानकारी दी गई । पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन पर एक्स रे टेक्नीशियन राहुल जोहरी ने चेस्ट एक्स रे किए, श्री शैलेन्द्र भूरिया एवं श्री सुरेंद्र खराड़ी द्वारा चेस्ट एक्स रे में सहायता कर जनमानस को चेस्ट एक्स रे के लिए प्रोत्साहित किया। महिला स्वस्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती रितिका शर्मा द्वारा आज के शिविर स्थल पर ही हितग्राहियों की अन्य जांचों में हीमोग्लोबिन , बी एम आई , शुगर तथा ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। आशा कार्यकर्ता प्रियंका लबाना, अवन्ति माल, सविता भूरिया, मुन्नी कटरा का सहयोग रहा। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026