लालगंज: लालगंज तहसील क्षेत्र में आए आंधी तूफान से कोलकम निवासी महिला की हुई मौत, घर के सामने बैठी महिला के गर्दन में लगा टीन शेड
लालगंज तहसील क्षेत्र के कोलकम गांव में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे आए तेज आंधी तूफान से एक महिला की जान चली गई। घर का टीन सेड उड़ कर महिला के गर्दन पर वार करते हुए सिर पर जा गिरा। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लेकर गए। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया।