जमुई: झाझा बस स्टैंड के पास चालक को झपकी आने के बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चार घायल
Jamui, Jamui | Apr 30, 2026 शहर के झाझा बस स्टैंड के पास गुरुवार की अहले सुबह करीब 5:00 बजे चालक को झपकी आने के बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में स्कार्पियो सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।